Tally Prime क्या है ? –
Tally एक (one ) कंपनी है जो Accounting Software बनाती है। इस सॉफ्टवेयर से दुकानदार और छोटे-बड़े बिज़नेस अपना हिसाब-किताब कंप्यूटर में रखने के लिए किया जाता है ?
मुख्य बातें:
- Tally की शुरुआत 1986 में हुई।
- यह खासकर छोटे और मध्यम बिज़नेस (SMB) के लिए बनाया गया है।
- आज 100 से ज़्यादा देशों में लाखों लोग इसे इस्तेमाल करते हैं।
- 28,000+ पार्टनर्स इसे बेचने और सपोर्ट देने में मदद करते हैं।
When and How Tally was founded? (कैसे और कब हुई थी टैली की खोज?)
श्याम सुंदर गोयनका कोलकाता से बैंगलोर आए और कपड़ा मिलों को कच्चा माल और मशीनें सप्लाई करने का बिज़नेस शुरू किया।
वे अपना हिसाब-किताब कंप्यूटर से करना चाहते थे, लेकिन उस समय के सॉफ्टवेयर बहुत कठिन थे।
उन्होंने अपने बेटे भरत गोयनका को आसान सॉफ्टवेयर बनाने को कहा।
1986 में Tally बना। शुरू में इसका नाम Peutronics (प्यूट्रोनिक्स) था, बाद में बदलकर Tally हो गया।
Tally का उपयोग क्यों होता है?
कंपनियाँ इससे अपना डेटा सुरक्षित रखती हैं और खरीद-बिक्री (लेन-देन) दर्ज करती हैं।
- याद रखने के लिए: Tally = आसान Accounting Software | शुरुआत = 1986 | संस्थापक = भरत गोयनका (पिता: श्याम सुंदर गोयनका) | पुराना नाम = Peutronics
टैली के फायदे :
बिल बनाना (Billing)जीएसटी (GST) का हिसाब स्टॉक (Stock) का हिसाब रखना कर्मचारियों की सैलरी का हिसाब मुनाफा-नुकसान देखना
Fundamental of accounting (लेखांकन का मौलिक)
परिचय (Introduction):– टैली प्राइम सीखने से पहले लेखांकन (Accounting) का मूल ज्ञान होना आवश्यक है, क्योंकि टैली की बुनियाद लेखांकन पर ही टिकी रहती आप सबसे पहले इसे जान ले |
टैली का मुख्य उद्देश्य |
- लेन-देनों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखना
- लाभ या हानि का पता लगाना
- व्यवसाय की वित्तीय स्थिति जानना
- कर (Tax) और कानूनी जरूरतें पूरी करना